छात्राओं ने ली औषधीय पौधों की जानकारी
संस चरही स्वच्छता पखवारा के तहत बालिका परियोजना उच्च विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार सिंह
संस, चरही : स्वच्छता पखवारा के तहत बालिका परियोजना उच्च विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार सिंह की अगुआई में छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए डेमोटांड स्थित कृषि पर्यटन केंद्र लाया गया। जहां छात्राओं को कृषि से संबन्धित और पेड़-पौधों की जानकारी दी गयी। केंद्र निदेशक के निर्देश पर गाइड के साथ छात्राओं और शिक्षकों का भ्रमण और जानकारियां दी गयी। केंद्र में लगाए गए चाय, कॉफी, दालचीनी, इलायची, हिग सहित विभिन्न प्रकार के फूल-फल, सब्जियां तथा लगाए गये औषधीय पौधों की जानकारियां दी गई। कृषि पर्यटन केंद्र का भ्रमण में छात्राओं ने विशेष अनुभूति प्राप्त किए। साफ-सफाई और रख-रखाव देखकर सभी काफी प्रभावित हुए। भ्रमण के उपरांत वनभोज का आंनद भी लिया गया। स्कूल प्राचार्य विनोद कुमार सिंह ने विराम के समय सामान्य ज्ञान और क्विज प्रतियोगिता रखे। वहीं शिक्षिका ममता कुमारी द्वारा स्वच्छता और पोषण पर जानकारियां दी गयी। अपने घरों से लेकर आस-पड़ोस में प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणाम के विषय पर जानकारी दिए। साथ ही पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की भी जानकारी दिए गए। मौके पर शिक्षिका अंजनी कुमारी, रूपलाल साव, दीपक कुमार गुप्ता, अभिभावक की ओर से कंचन देवी, छात्राओं में मधु, पूनम, किरन, खुशबू, उषा, रिया, जैस्मीन सहित कुल 44 छात्राएं भ्रमण के लिए गई थी।