केंद्रीय दल ने मनरेगा में पाई अनियमितता
संस केरेडारी ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रविवार को दिल्ली से केंद्रीय दल ने मनरेगा में अनियमितता पाई।
संस, केरेडारी : ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रविवार को दिल्ली से केंद्रीय दल केरेडारी प्रखंड पहुंची। प्रखंड के दो पंचायतों केरेडारी और पेटो में संचालित मनरेगा समेत सभी योजनाओं की जांच के क्रम में कई अनियमितता पाई। केंद्रीय टीम ने पेटो पंचायत में मनरेगा में मजदूर काम नहीं कर रहे थे। इस सवाल पर रोजगार सेवक को फटकार लगाई। पति-पत्नी को नए जॉबकार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया। मनरेगा योजना के कूप एवं डोभा, 14वी वित्त के संचालित योजनाएं, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजना, आंगनबाड़ी केंद्र समेत कई योजनाएं शामिल हैं। दिल्ली से आए ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय दल से आए एनएलएम वैभव राज एवं प्रवीण कुमार एवं डीआरडीए से रवि कुमार ने योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ में बीडीओ देवलाल उरांव एंव बीपीओ सुमन कुमार भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान मनरेगा जॉब कार्ड में कई व्यक्तिओं का दोबारा जॉब कार्ड बनने को त्रुटि मिली। जबकि सखी मंडल के लोगो मे डायरी सही तरीके से नही रख रखाव को लेकर त्रुटि मिला जिससे सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रखंड के बीपीओ सुमन कुमार ने भी निरक्षण कर रहे अधिकारियों से योजना के सही पता नही चलने का शिकायत किया।मौके पर केरेडारी मुखिया तापेश्वर साव पेटो मुखिया राजकिशोर यादव पंचायत सेवक बालकिशुन ठाकुर सुबोध सिंह समन्वयक बिकाश कुमार, सचिन कुमार, रोजगार सेवक अनीश रवि के अलावे अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।