Move to Jagran APP

नए ट्रैफिक नियमों से जनता परेशान : कांग्रेस

हजारीबाग मोटर वाहन एक्ट में संशोधन के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रे

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 08:08 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 08:08 PM (IST)
नए ट्रैफिक नियमों से जनता परेशान : कांग्रेस
नए ट्रैफिक नियमों से जनता परेशान : कांग्रेस

हजारीबाग : मोटर वाहन एक्ट में संशोधन के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाया गया। अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी देव कुमार राज कुशवाहा के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया। विरोध करते हुए जिला अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि भारत सरकार द्वारा मोटर वाहन एक्ट में संसोधन कर जुर्माना राशि मे अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता के ऊपर जबरन आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी इस तुगलकी फरमान का विरोध करती है। आज तक भारत के इतिहास में कोई भी शासक जबरन भारी भरकम कर वसूली का काम नही किया है। यह सरकार सिर्फ और सिर्फ उद्योगपतियों की कठपुतली है। गरीबों के हित के लिए आजतक भाजपा सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। आम जनता सपने में भी सोचकर डरती है कि कल भाजपा सरकार कौन सा भारी भरकम राशि जबरन वसूलने का काम करेगी। मौके पर उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ नसीम खान, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, महासचिव दिलीप कुमार रवि, ओबीसी जिला अध्यक्ष सुरजीत नागवाला, कामगार जिला अध्यक्ष राजू चौरसिया, नवीन पाठक, सचिव विश्वास पासवान, दसरथ महतो, प्रदीप कुमार मेहता, बबलू कुशवाहा, महेंद्र साव, सुनील अग्रवाल, रविन्द्र प्रताप सिंह, ऐनुल हक, निसार खान सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.