प्रशिक्षु व शिक्षकों ने लगाया करम और पीपल पौधा
प्रकृति के महापर्व करमा पूजा के दिन शिक्षकों ने करम और पीपल का पौधा लगाया।
संस, हजारीबाग : प्रकृति के महापर्व करमा पूजा के दिन सोमवार को राजकीय बीएड कालेज के प्रशिक्षु और शिक्षकों ने झील तट पर करमा और पीपल पौधा लगाकर करमा पूजा महोत्सव मनाया। पर्यावरणविद सह शिक्षक डॉ. मनोज सिंह की अगुवाई में विद्यार्थियों की टोली ने झील पर पौधा लगाया और उसकी सुरक्षा के लिए बाड़ भी लगाया। जिले में कई स्थानों पर पर्यावरणविदों और सामाजिक लोगों द्वारा करमा पूजा की गई और करमा पौधा लगाया गया। डॉ. मनोज ने बताया कि करमा पूजा प्रकृति से मानव के संबंध का प्रतीक है। यह महापर्व समाजिक समरसता का परिचय ही नहीं देता बल्कि मनुष्यों का पेड़ों से लगाव, हमारी संस्कृति में पौधों का महत्व और उनके साथ हमारे जीवन को भी दर्शाता है। बताया कि पूरे देश में एक दो राज्यों को छोड़ करमा पूजा मनाया जाता है।