पुस्तक यात्रा हुंची इंटर साइंस कॉलेज
हजारीबाग बीते 7 सितंबर से शुरू हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय की पुस्तक यात्रा सोमवार को हजारी
हजारीबाग: बीते 7 सितंबर से शुरू हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय की पुस्तक यात्रा सोमवार को हजारीबाग के इंटर साइंस कॉलेज पहुंची। विद्यार्थियों के लिए कॉलेज परिसर में विभिन्न किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई । साथ ही विभिन्न लेखकों, कवियों, विचारकों व साहित्यकारों के पोस्टर भी लगाए गए, जिससे विभिन्न लेखकों, साहित्यकारों, रचनकारों के साथ साथ उनकी लिखी किताबें और कविताओं के बारे में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को जानने का मौका मिला। इस दौरान कॉलेज में 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, कविता पाठ, रचना पाठ जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विजेता प्रतिभागियों को इंटर साइंस कॉलेज के प्राचार्य बसंत कुमार झा के हाथों आइसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। कॉलेज परिसर में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में पीयूष राज, विनय कुमार मिश्रा, रियांस, अनुपम, कृतिका, साम्भवी व उनकी पूरी टीम ने किताबें करती हैं बातें विषय पर बेहद मनमोहक नुक्कड़ नाटक भी पेश किया। इस बीच विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविद ने कहा कि किताबों की ओर लौटने और किताबों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से इस यात्रा की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा झुमरा, विष्णुगढ़, सरिया राजधनवार, भंडारो, गिरिडीह, बरही, कोडरमा, इटखोरी, चतरा, कटकमसांडी, इचाक होते हुए 19 सितंबर को पुस्तक यात्रा वाहन वापस हजारीबाग लौटेगा।