मारपीट में 9 लोग घायल
बरकट्ठा बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम बरवां में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार को हुई मार
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 08:56 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 06:55 AM (IST)
बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम बरवां में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में नौ लोग घायल हो गए। जख्मी होने वालों में 30 वर्षीय चिता देवी (पति धानेश्वर यादव), उसकी पुत्री 16 वर्षीय बबीता कुमारी, 60 वर्षीय शिवलाल यादव (पिता गिरधारी यादव), 40 वर्षीय धानेश्वर यादव (पिता शिवा यादव), 45 वर्षीय मेघनी देवी (पति शिवलाल यादव), 40 वर्षीय रोहित यादव (पिता हरि यादव), 60 वर्षीय बासुदेव यादव (पिता हरि यादव), 23 वर्षीय दीपक यादव (पिता बासुदेव यादव), 58 वर्षीय शांति देवी (पति बासुदेव यादव) शामिल हैं। सभी का उपचार स्वास्थ्य केन्द्र बरकट्ठा में किया गया। वहीं शांति देवी को चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को लेकर बेहतर इलाज के लिये रेफर किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें