चुरचू के पुस्तकालय में लगेंगे दो कंप्यूटर सिस्टम
संसू चरही जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र चुरचू प्रखंड में गुरुवार को जनता दरबार लगाया गया। इस
संसू, चरही : जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र चुरचू प्रखंड में गुरुवार को जनता दरबार लगाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव एससीएल दास कार्यक्रम में मौजूद रहे। केंद्रीय प्रभारी आकांक्षी जिला हजारीबाग ने विशेष रूप से जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड चुरचू का दौरा किया। उनके साथ उपायुक्त डा. भुवनेश प्रताप सिंह, डीडीसी विजया जाधव, सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के साथ मौजूद थे। विभिन्न कार्यक्रम स्थल पर बीडीओ सह सीओ नीतू सिंह उन्हें साथ लेकर पहुंची। सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय परिसर में संचालित डॉ एपीजे कलाम पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने पुस्तकालय को आधुनिक बनाने हेतु दो कम्प्यूटर सिस्टम देने की बात कही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरचू का निरीक्षण किया गया। अस्पताल की व्यवस्था से पूरी टीम काफी प्रभावित हुए। अस्पताल में बनाए जा रहे आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड की जानकारी ली गयी। अस्पताल परिसर में सेनेटरी पैड भास्मक की आधारशिला रखी गई।जहां एनबीजेके द्वारा युज किए गए सेनेटरी पैड को निस्तारण के लिए भास्मक यूनिट लगाया जाएगा। पुन: चुरचू मिडिल स्कूल और उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों से पठन-पाठन और एमडीएम की जानकारी ली। पुन: बागजोबरा में आयोजित जनता दरबार में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। संयुक्त सचिव ने प्रशासन को निर्देश दिये कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से महत्वकांक्षी योजनाओं को लागू करें। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली आदि की समस्या बिल्कुल नहीं आए। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन शीघ्र भरकर लागू करें। बागजोबरा में बन्द पड़े हैंडलूम और पावर लुम को शीघ्र संसाधन उपलब्ध कराकर शुरू कराने का निर्देश दिया गया। बोदरा से बहेरा सड़क निर्माण कार्य कराने तथा लुकैया, चिरुबेडा आदि गांवों में बिजली से जोड़ने का आवेदन दिया गया। प्रशिक्षु आईएएस समीरा को पुन: अगले सप्ताह प्रखंड क्षेत्र की जानकारी लेने हेतु निर्देश दिया गया। जनता दरबार में बैठकर ग्रामीणों की समस्या सुनकर निराकरण कराने का भरोसा जताया। मौके पर जिला के गोपनीय प्रभारी मिथिलेश झा, डीआरडीए निदेशक उमा महतो, डॉ पूनम सेविका एक्का, जिप सदस्य अग्नेसिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी, उप प्रमुख चोलेशवर महतो, मुखिया महादेव सोरेन, रूपलाल राम, पंचायत सचिव भीम मिस्त्री, प्रखंड कर्मी मनीष कुमार सिंह, गौतम कुमार, अमरकांत, सहदेव किस्कू, लालजी सोरेन, जय प्रकाश यादव, रामकुमार मेहता, सुरेश मेहता काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।