लिगानुपात बढ़ाने को लेकर महिला की गई सम्मानित
संवाद सूत्र हजारीबाग झारखंड में लड़कियों का घटता अनुपात चिताजनक है। लिगानुपात को ब
संवाद सूत्र हजारीबाग : झारखंड में लड़कियों का घटता अनुपात चिताजनक है। लिगानुपात को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जहां लोग गर्भ में बेटी होने के बाद उसकी भ्रूण हत्या करने का प्रयास करते हैं। वहीं सदर अस्पताल में पहली बच्ची के बाद दूसरी बच्ची को जन्म देने वाली एक महिला को ढोल-बाजे से जिला प्रशासन के अधिकारी द्वारा स्वागत कर सम्मानित किया गया। साथ ही पूरे तामझाम के साथ प्रसूता को उसके घर के लिए विदा किया गया ।
जानकारी के अनुसार बरही की रहने वाली महिला लक्ष्मी देवी ने रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया। उस महिला को पूर्व से भी एक बच्ची थी । इसकी जानकारी मिलने के बाद उप विकास आयुक्त विजया जाधव के निर्देश पर महिला का सम्मान समारोह का आयोजन सदर अस्पताल के महिला वार्ड में किया गया जिसमें सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार, महिला चिकित्सक डॉ स्नेह लता, सीडीपीओ वीणा कुमारी, यूनिसेफ के कंसलटेंट नंदजी दूबे समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में जहां प्रसूता का सम्मान किया गया। वहीं सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार के निर्देश पर प्रसूता को ढोल बाजे के साथ ममता वाहन से विदा किया गया। सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि झारखंड में घटता लिगानुपात समाज के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, जिसे दूर करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता लाने की आवश्यकता है। बेटियों को बोझ समझने की लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना होगा। जबकि महिला चिकित्सक डॉक्टर स्नेह लता ने बताया कि लिगानुपात में कमी व कन्या भ्रूण हत्या आज के समय की बड़ी समस्या है।