महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर
संसू बड़कागांव प्रखंड के सिन्दुवारी में महिला मंडल ग्राम विस्थापित विकास समिति की बैठक क
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 07:24 PM (IST)
संसू, बड़कागांव : प्रखंड के सिन्दुवारी में महिला मंडल ग्राम विस्थापित विकास समिति की बैठक की गई। बैठक महिला मंडल की अध्यक्ष वीणा देवी की अध्यक्षता में हुई एवं संचालन सचिव जमनी देवी ने किया। मोहल्ले से महिलाओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने एवं रोजगार पर विशेष चर्चा की गई। महिलाओं ने कंपनी से रोजगार की मांग की है ताकि महिलाओं को स्वालंबी बनाया जा सके। बैठक में कोषाध्यक्ष कपुरवा देवी, जमुनी देवी, कपूर देवी, पूनम देवी, ललिता देवी, उर्मिला देवी, वीणा एवं तमाम महिलाएं मौजूद थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें