जवाहर डैम में छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या
संसू बरही बरही थाना अंतर्गत जवाहर घाटी पुल से डैम में छलांग लगाकर 40 वर्षीय एक युवक न
संसू, बरही : बरही थाना अंतर्गत जवाहर घाटी पुल से डैम में छलांग लगाकर 40 वर्षीय एक युवक ने घरेलू विवाद में आत्महत्या कर ली। मृतक चतरा जिला के मयूरहंड थाना अंतर्गत अम्बातारी ग्राम निवासी अनंत सिंह का 40 वर्षीय पुत्र गौतम सिंह है। जानकारी के अनुसार गौतम सिंह अकेले अपने लाल रंग की पल्सर बाइक जेएच 02 जे 2913 से शनिवार संध्या करीब 7 बजे जवाहर घाट पुल पर पहुंचा, उसके बाद वह बाइक को पुल पर खड़ा करने के बाद अपने जूते को खोलकर तिलैया डैम अंतर्गत उक्त डैम में अचानक छलांग लगा दी। डैम में छलांग लगाने के दौरान उधर से गुजर रहा एक राहगीर उसे देखा, जिसकी सूचना पर बरही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर खोजबीन में जुट गई। पुलिस एवं मृतक के परिजनों द्वारा डैम में रात्रि 11 बजे तक खोजबीन की गई पर खोजबीन में सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन पुन: रविवार सुबह करीब 5 बजे से पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुट गई। शव की खोजबीन के लिए बरही मल्लाह टोली के गोताखोरों का सहयोग लिया गया। रविवार पूर्वाहन करीब 10:30 बजे गोताखोरों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद डैम की गहराइयों से शव को बाहर निकाला। शव को बरही थाना के एएसआई सुनील कुमार तिवारी की देखरेख में निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई छोटन सिंह द्वारा दिए गए फर्द बयान के अनुसार उक्त युवक ने आपसी घरेलू बात को लेकर आत्महत्या कर ली। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बरही के गोताखोरों ने दिखाया साहस
जवाहर डैम की गहराइयों में उतर कर बरही के गोताखोरों की टीम ने शव को निकालने में अदम्य साहस दिखाया। टीम का नेतृत्व बरही के समाजसेवी सिकंदर निषाद ने किया। गोताखोर टीम में शामिल बरही मल्लाह टोली के रंजीत निषाद, मुकेश निषाद, राहुल निषाद, कुंदन निषाद, अनिल निषाद, भरत निषाद, राजन चंद्रवंशी व सन्नी निषाद ने योगदान दिया।