गांव का हृदय है एकल अभियान : साबी देवी
संसू बरही बरही पूर्वी पंचायत भवन में एकल अभियान संच बरही का एकल विद्यालय अभियान को लेकर
संसू, बरही : बरही पूर्वी पंचायत भवन में एकल अभियान संच बरही का एकल विद्यालय अभियान को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता संच प्रमुख संगीता देवी, संचालन आचार्या सुनैना कुमारी एवं समापन आचार्या रिकू देवी ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री सह एकल अभियान बरही संकुल महिला अध्यक्ष साबी देवी उपस्थित हुए। आचार्या दीदियों द्वारा स्वागत गान साथ अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि साबी देवी ने कहा कि गांव शिक्षित होगा, तभी हम स्वावलंबी और सामर्थ्यवान बन पाएंगे। एकल अभियान गांव का हृदय है। जिसका सहयोगी आप सभी आचार्या दीदी हैं। साथ ही बरही हाउस में 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के समापन में वितरण की गई पौधों की जानकारी भी ली। इसपर आचार्या दीदी ने बताया कि हमलोग पौधा को लगाकर उसकी समुचित देखभाल को घेराबंदी भी कर लिए हैं। कार्यक्रम में प्रियंका देवी, अनिता देवी, लक्ष्मी कुमारी, बैजंती देवी, किरण देवी, आरती देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, सूचित देवी, कौशल्या देवी, बबिता देवी, रीता देवी, तारा देवी, सहित कई आचार्या दीदी सम्मिलित हुईं।