Move to Jagran APP

तरक्की के लिए साधन की उपलब्धता जरूरी

विष्णुगढ़ तरक्की के लिए साधन की उपलब्धता जरूरी है। खासकर आज के तकनीक और प्रौद्योगिकी

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 08:37 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 08:37 PM (IST)
तरक्की के लिए साधन की उपलब्धता जरूरी
तरक्की के लिए साधन की उपलब्धता जरूरी

विष्णुगढ़ : तरक्की के लिए साधन की उपलब्धता जरूरी है। खासकर आज के तकनीक और प्रौद्योगिकी के दौर में कंप्यूटर शिक्षा के बढ़े महत्व में साधन की जरूरत को पूरा करना आवश्यक हो गया है। ग्रामीण हलकों स्थित शिक्षण संस्थानों में कंप्यूटर की शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इसपर साधन का अभाव है। अभाव को दूर में हरसंभव प्रयास भी किया जा रहा है। विष्णुगढ़ के जोबर पंचायत स्थित उच्चाधाना के बेहराटांड प्राथमिक विद्यालय में रामकृष्ण आश्रम ट्रस्ट द्वारा कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाने के मौके पर आयोजित समारोह को मंगलवार की शाम संबोधित करते हुए मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि उपलब्ध साधन का सही इस्तेमाल से लेकर इसका रखरखाव भी जरूरी है। तभी साधन से सकारात्मक परिणाम हासिल किया जा सकता है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होने के लिए स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। कहा कि मुश्किलों से निजात पाने के लिए माली रूप से आत्म निर्भर होना होगा। तभी नित्य नई उत्पन्न होती जरूरतों को पूरी की जा सकती है। किसी के उपर निर्भर रह कर किसी के लिए जरूरतें पूरी करना आसान नहीं होगा। इस आदिवासी बहुल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रामकृष्ण आश्रम द्वारा दो कंप्यूटर के अलावा महिला स्वयं सहायता समूह को तीन सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई। इसकी प्रशंसा उपस्थित सभी ग्रामीणों ने की। मौके पर आश्रम के ट्रस्टी रमेश चंद्र डागा, प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली, किशोर कुमार मंडल, प्रतिभा विकास मंच के महेंद्र कुमार, विवेक कुमार,शब्बीर अंसारी, किशुन सोरेन, मिथिलेश कुमार, नंदकिशोर महतो, सुखलाल महतो, उषा देवी, मालती देवी, दिनेश सोरेन, गोविद कुमार, संजय महतो आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.