डीवीसी के स्थापना दिवस पर हुआ पौधरोपण
जागरण संवाददाता हजारीबाग दामोदर घाटी निगम के 72वें स्थापना दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम क
जागरण संवाददाता, हजारीबाग : दामोदर घाटी निगम के 72वें स्थापना दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व डीवीसी सभागार में रंगारंग प्रस्तुतियों के दौरान कर्मियों ने सतरंगी छटा बिखेर दी। मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह, वित्त पदाधिकारी ने इस मौके पर संबोधन में कहा कि डीवीसी जल प्रबंधन का हामी है। इसकी बुनियाद में जल की महत्ता है, जिसका संरक्षण हमारा महती दायित्व है। जल संरक्षण पर्यावरणीय हरियाली से ही संभव है। इसलिए डीवीसी के जन्म दिवस पर पौध रोपण कार्यक्रम आवश्यक है। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ रविवार को पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में वन पदाधिकारी बीएम झा, हिदी पदाधिकारी जितेंद्र झा, संघ अध्यक्ष केएन सिंह, गंगाधर महतो, गुरूपदो राय, मोहन महतो, सुरेंद्र सिंह व कंचन सिंह सहित दर्जनों डीवीसी कर्मी शामिल थे।
जल जमाव से परेशान डीवीसी कॉलोनी वासी - डीवीसी कॉलोनीवासी इन दिनों जलजमाव से परेशान है। सड़कों पर पानी जमा हुआ है। पिछले दो दिनों में बारिश क्या हुई कि सड़क पानी से लबालब हो गयी। इस जल जमाव को समाप्त करने की तत्काल कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। लोग पानी में ही चलने को विवश हैं।