सातवें दिन भी जारी रही हड़ताल, स्वास्थ्य सेवा प्रभावित
संसू बरही बरही में स्थानीयकरण सहित अन्य मांगों को झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनए
संसू, बरही : बरही में स्थानीयकरण सहित अन्य मांगों को झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के तत्वाधान में विगत 2 जुलाई से हुई हड़ताल रविवार को सातवें दिन भी जारी रही। बरही अनुमंडलीय अस्पताल के गेट के सामने हड़ताली अनुबंध कर्मी एएनएम और जीएनएम अपनी मांगों को लेकर धरना देते हुए हड़ताल पर डटे रहे। वहीं सरकार के उदासीन रवैया के खिलाफ जमकर विरोध में नारा लगाए। हड़ताल कर्मियों ने कहा कि जब तक सरकार उन्हें स्थाई नहीं करती है तब तक वे लोग हड़ताल को जारी रखेंगे। हड़ताल करने वालों में इंदु कुमारी, सुनीता कुमारी, मधुलता कुमारी, कुमारी सावित्री कुमारी, सरला गोस्वामी, कुमारी संजू रानी, रूपम कुमारी, कुमारी दीपा, नीलू कुमारी, हीरा कुजूर, प्रेमलता सिन्हा, संजू प्रकाश सिंह, पुष्पा टोप्पो, मंजुला कुमारी, विभा कुमारी, सुमिता कुमारी, शोभा कुमारी, सुधा कुमारी, संगीता सिन्हा, सविता कुजूर, ममता कुमारी आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि अनुबंध कर्मी एएनएम और जीएनएम के हड़ताल के कारण बरही में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित है। ग्रामीण क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केंद्रों की स्थित काफी प्रभावित है।