केरेडारी में बनी दैनिक जागरण की पहली जल सेना
संवाद सूत्र केरेडारी इन दिनों देश व राज्य में लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए दैनिक
संवाद सूत्र केरेडारी : इन दिनों देश व राज्य में लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए दैनिक जागरण ने राज्य सरकार के साथ जल संचयन, संरक्षण करने का बीड़ा उठाया है। इसे लेकर प्रखंड के राजकीय कन्या मवि केरेडारी में शनिवार को दैनिक जागरण की पहल पर पहली जल सेना का गठन किया गया। इसमे दैनिक जागरण के प्रतिनिधि की मौजूदगी में विद्यालय के दस छात्र- छात्राओ की एक जल सेना समिति का गठन किया गया। इसमे सुगंधा कुमारी, शिल्पी कुमारी, अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, रुखसार बानो वहीं छात्रों में नवीन कुमार, विवेक कुमार, शिवम् कुमार, बादल कुमार, सैफ अंसारी का नाम शामिल है। जल सेना के गाइड टीचर के रूप में मोहन महतो के साथ जल सेना समिति की एक बैठक कर जल संचयन पर चर्चा की। शुरुआत सबसे पहले विद्यालय स्तर पर करने और फिर अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्रों के लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की रणनीति बनी। इसका शुभारम्भ स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी के माध्यम से किया जाएगा। दैनिक जागरण की पहल पर जल सेना का गठन प्रत्येक विद्यालय में करना है। इसके लिए विभागीय स्तर पर निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके तरह ही केरेडारी के विभिन्न विद्यालयों में 114 जल सेना का गठन किया जाएगा। जल सेना से जुड़े बच्चे लोगों को जल संचयन के लिए प्रेरित करेंगे। बेहतर करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।