मानसून की तरह सरकार के धान-बीज भी हो गए गायब : बटेश्वर मेहता
संवाद सहयोगी हजारीबाग जिले और राज्य में मानसून की तरह किसानों के लिए आने वाले धान-बी
संवाद सहयोगी, हजारीबाग : जिले और राज्य में मानसून की तरह किसानों के लिए आने वाले धान-बीज भी गायब हो गए हैं। किसान कभी पैक्स तो कभी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में किसानों के सामने अंधेरा छाता जा रहा है। किसानों के अनुसार खेत तैयार कर रहे हैं तो सरकार का बीज गायब है। पूरे मसले पर झाविमो के वरीय नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने उपायुक्त सहित राज्य सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है। किसानों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया कि प्रत्येक वर्ष किसानों को धान बीज उपलब्ध कराकर सरकार घरों से धान के स्थानीय बीज भी खत्म करा चुकी है। ऐसे में अब जब किसान आश्रित हो गए तो बीज नहीं मिल रहा है। बताया कि
एनएससी कंपनी का आईआर 64 का प्रमाणित ललाट, अभिषेक आदि बीज किसानों को सरकार धान बीज उपलब्ध कराती थी। लेकिन दुर्भाग्य है कि एक तो मानसून देर से पहुंचा है उपर से सरकार की अभी तक नींद नहीं जागी है।