Move to Jagran APP

युवक का शव बरामद, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

संसू टाटीझरिया पुलिस ने शुक्रवार को प्रखंड के झरपो उच्चाबेड़ा स्थित एक अ‌र्द्धनिर्मित मकान

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 06:31 AM (IST)
युवक का शव बरामद, अवैध संबंध में हत्या की आशंका
युवक का शव बरामद, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

संसू, टाटीझरिया : पुलिस ने शुक्रवार को प्रखंड के झरपो उच्चाबेड़ा स्थित एक अ‌र्द्धनिर्मित मकान से एक युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान से शंकर महतो ( 40 वर्ष) के रूप में हुई है। शव बौधा गांव में वृंदा नामक विधवा महिला के अ‌र्द्धनिर्मित पीएम आवास से बरामद किया गया है। मृतक के पिता पुरन महतो ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया है।

prime article banner

इधर गांव वाले पूरे मामले को अवैध संबंध से जोड़ कर देख रहे हैं। शंकर का अवैध संबंध वृंदा से बताया जा रहा है। मृतक के चेहरे से खून निकलने के अलावा आसपास में भी खून गिरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधवा से एक बच्चा है शंकर को ग्रामीणों के अनुसार शंकर विवाहित था और उसके दो बच्चे है। शंकर का परिवार उच्चाबेडा में रहता है। पिछले दो वर्षो से उसका संबंध बौधा के विधवा महिला वृंदा से था। शंकर प्राय: उसके ही घर में रहता था। विधवा महिला से उसका एक डेढ़ साल की लड़की भी है। ग्रामीणों ने बताया कि कल सुबह 8 बजे तक उसे घर के बाहर बौधा में देखा गया था। विधवा ने हत्या से किया इंकार वहीं वृंदा ने बताया कि हमें पता नही, कि इनकी हत्या हुई या स्वाभाविक मौत। कल शाम को शंकर आये थे और बच्ची को मिठाई दिया, पैसे मांगने पर उन्होंने अपना पर्स देखा। पॉकेट में पर्स नहीं देख वह घर से निकल गए और बोले कि कहीं गिर गया है ढूंढ कर आता हूं। उसके बाद उनकी लाश मिली।

=================

प्राचार्य की पत्नी की संदिग्ध मौत मृतका के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बरही (हजारीबाग): बरही स्थित एक निजी विद्यालय के प्राचार्य अनूप कुमार सिंह की पत्नी की संदिग्ध मौत का सामने आया है। मेधा सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में शादी मोहल्ला स्थित उसके किराये के मकान से बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके ससुराल वालों को सौंप दिया है। घटना की सूचना के बाद पहुंचे मृतका के पिता सुनील सिंह (गया जिला केंदुई के निवासी) ने अपने दामाद अनूप कुमार सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बरही थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री का विवाह इचाक के चोरिया ग्राम निवासी अनूप कुमार सिंह के साथ चार वर्ष पूर्व हुआ था। गुरुवार रात्रि 2:15 बजे अनूप कुमार सिंह के पिता अशोक कुमार सिंह ने फोन कर सूचना दी कि उनकी लड़की फांसी लगा ली है। उन्होंने बताया कि मेरे दमाद और बेटी के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी। मेरी बेटी से कुछ दिन पहले मारपीट भी की गई थी। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की मौत उनके पति के प्रताड़ना के कारण हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.