प्रतिबंधित मांस लदा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार
संवाद सूत्र चौपारण प्रखंड के जीटी रोड स्थित झारखंड-बिहार की सीमा स्थित चोरदाहा चेक प
संवाद सूत्र, चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित झारखंड-बिहार की सीमा स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट पर पुलिस ने सोमवार को प्रतिबंधित मांस लदे एक ट्रक को पकड़ा है। पकड़े गए ट्रक (डब्ल्यूपी 14 एफ 6263) पर 35 पेटी में 14 क्विंटल प्रतिबंधित मांस लदा हुआ था। पुलिस की गश्ती दल को देखते ही चालक एवं उप चालक भागने लगे पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार चालक सुनील महतो (बंगाल, वर्द्धमान निवासी) व उप चालक विमल सरकार (बंगाल) बिहार से प्रतिबंधित मांस लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने गिरफ्तार चालक एवं उप चालक को जेल भेज दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप