भागवत कथा सुनने उमड़ी लोगों की भीड़
इचाक प्रखंड के असिया गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ बुधवार से श्री रुद्र महायज्ञ शिव पंचायतन
इचाक :प्रखंड के असिया गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ बुधवार से श्री रुद्र महायज्ञ शिव पंचायतन हनुमत सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मधुवन से आई प्रवचनकर्ता श्री कृष्णा प्रिय जी महाराज ने भक्तो को भागवत कथा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि भागवत कथा में स्वयं भगवान नारायण का उपदेश है। भागवत कथा में सत्य स्वरूप परमात्मा का वर्णन है जो आपके बहुत नजदीक है। उन्होंने भक्तों को अपने प्रवचन से भक्ति रस में डूबो दिया। महोत्सव में मेला का भी आयोजन किया गया है। इसमें झूला, ब्रेक डांस, मिक्की मॉउस आदि बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाया गया है। महायग समिति के अध्यक्ष बीरबल मेहता ने बताया कि नो दिवसीय महायज्ञ 9 से 15 मई तक कृष्णा प्रिया जी महाराज का प्रवचन, 12 से 14 मई तक दिनेशचार्य महराज जी अपनी अमृतवाणी अमृत वर्षा करेंगे। जबकि 15 मई को शहनाज अख्तर का भक्ति जागरण व 16 मई को राजू हलचल का कार्यकर्म है। महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद मेहता, सचिव बैजनाथ प्रसाद मेहता, उपसचिव अशोक कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद मेहता, प्यारी महतो, प्रदीप मेहता, राजदेव प्रसाद मेहता, सुखलाल महतो,भुनेश्वर महतो, अर्जुन प्रसाद मेहता, कृष्णा मेहता, महेश महतो, अरुण मेहता, सुरेश मेहता, इंद्र महतो, रामकुमार मेहता समेत गांव के सभी गण्यमान्य का सराहनीय भूमिका है।