संजू कुमारी चुनी गई बाल संसद की प्रधानमंत्री
विष्णुगढ़ संजू कुमारी नावाटांड मध्य विद्यालय के बाल संसद की प्रधानमंत्री चुनी गई। वह अपने स्कू
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 06:41 AM (IST)
विष्णुगढ़ : संजू कुमारी नावाटांड मध्य विद्यालय के बाल संसद की प्रधानमंत्री चुनी गई। वह अपने स्कूल के वर्ग 8 की छात्रा है। उप प्रधानमंत्री वर्ग सात की संतोषी कुमारी चुनी गई। मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक गंगाधर महतो, छकन प्रसाद महतो, सुमित्रा देवी, तिलेश्वर महतो, तेजनाथ प्रसाद, सुरेश प्रसाद नायक उपस्थित थे। यह जानकारी प्रधानाध्यापक टोकनलाल महतो ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें