प्रतियोगिता में 276 विद्यार्थी हुए शामिल
बरही : डीएवी बरही के प्रांगण में मिरेकल आर्ट चैंपियन 2018 में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़
बरही : डीएवी बरही के प्रांगण में मिरेकल आर्ट चैंपियन 2018 में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता विद्यार्थियों के तीन स्तरों पर वर्गीकृत कर किया गया। प्रथम स्तर में कक्षा 1 से 4 के 163, द्वितीय स्तर में कक्षा 5 से 7 के 84 विद्यार्थियों एवं तृतीय स्तर के अंतर कक्षा 8 से 10 में 29 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 276 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम स्तर में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर अनुष्का उदय डीएवी हजारीबाग, स्नेहा प्रिया 4 बी व कक्षा 4 की छात्रा रिया कुमारी ने अपना स्थान सुरक्षित रखा। द्वितीय स्तर में क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रिद्धि राणा वी-डी, अदिति राज 4वीं-सी, स्नेहा कुमारी 5-ए रही। तृतीय स्तर की प्रतियोगिता में शिखा कुमारी 8 वीं-ए, दीक्षा कुमारी चौबे 9वी-बी एवं शिवांगी कुमारी 8वीं-ए प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।
चित्रांकन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कार्तिक कुमार प्रसाद सीनियर आर्टिस्ट डायरेक्टर, कलाकंन प्रयास धनबाद रहे।
मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर शीला टोप्पो, कल्याणी ¨सह, एलआइसी के पदाधिकारी इंद्रदेव यादव आदि अतिथियों ने भी बच्चों का हौसला अफजाई किया। निर्णायक मंडली में कार्तिक कुमार प्रसाद, अरुण मिश्रा, प्रतिभा कुमारी, कल्याणी ¨सह व रवि कुमार थे। अध्यक्षता प्राचार्य अशोक कुमार ¨सह, मंच संचालन राजेश कुमार सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र कुमार ने किया।
सांत्वना पुरस्कार नमन कुमार,रिचा कुमारी, सोनू कुमार, आर्यन कुमार, मोहम्मद रेहान फजल, गौरी कुमारी, आर्यन राज, श्रुति चौधरी, अंकित कुमार, उज्जवल कुमार केसरी, प्रियांशी, मनीषा कुमारी, रितु राज, कुमारी मुस्कान ¨सह एवं शीतल कुमारी को दिया गया। कार्यक्रम प्राचार्य अशोक कुमार ¨सह एवं कला शिक्षक लल्लन यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में नर¨सह शर्मा, रेखा ¨सह, दीपक शरण, मुन्नी कुमारी, संध्या ¨सह, ममता कुमारी, शशांक सिन्हा, आलोक कुमार सिन्हा, मंटू कुमार गोप , निर्मल प्रसाद, फूलमती कुमारी, ममता ¨सह, राजेश कुमार ¨सह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।