Move to Jagran APP

चाणक्या के समिनार में विद्यार्थियों को मिला विशेष मार्गदर्शन

हजारीबाग : हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में सोमवार को चाणक्या आइएएस एकेडमी द्वारा एक दिवसीय

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 08:15 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 08:15 PM (IST)
चाणक्या के समिनार में विद्यार्थियों को मिला विशेष मार्गदर्शन
चाणक्या के समिनार में विद्यार्थियों को मिला विशेष मार्गदर्शन

हजारीबाग : हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में सोमवार को चाणक्या आइएएस एकेडमी द्वारा एक दिवसीय करियर काउंसे¨लग का आयोजन किया गया। करियर काउंसे¨लग में चाणक्य आइएएस एकेडमी के अनुभवी शिक्षक और प्रबंधन टीम के द्वारा उपस्थित बच्चों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया गया। करियर काउंसे¨लग में अनुभवी शिक्षक विजय सर और विभात सर ने बताया कि अगर सही दिशा में उचित मार्गदर्शन मिले तो वे निश्चित सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सकारात्मक सोच, पक्का इरादा और समय प्रबंधन को ध्यान में रखकर विद्यार्थी को तैयारी करने कि जरूरत है। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सिविल सेवा में सफलता के लिए सकारात्मक ²ष्टिकोण और प्रशासनिक नजरिया जरूरी है। मजबूत संकल्प ए इच्छाशक्ति से ही सफलता मिलती है। करियर काउन्से¨लग में उपस्थित बच्चों ने अपने मन में चल रहे सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े कई प्रश्न भी किए जिसका जवाब विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन करते हुए दिया। अनुभवी शिक्षकों ने बताया कि आज के युवा को करियर के साथ साथ समाज का उतरदायित्व निभाने की जरूरत है और इसके लिए सिविल सेवा ही बेहतर माध्यम है। जहां आप आकर समाज में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थी को किसी भी असमंजस में नहीं पड़ना है एक बार तैयारी के लिए निकल गए तो हिम्मत नही हारना है। हर छात्र एक दूसरे छात्र से अलग होता है। सबकी अपनी . अपनी क्षमता होती है। हर छात्र इसी क्षमता को निखार कर अपने जीवन में विशेषज्ञता हासिल करता है। सेमिनार से निकलकर विद्यार्थियों को कहा कि चाणक्य आईएएस एकेडमी का इस तरह का प्रयास छात्रों के बीच मनोवैज्ञानिक ऊर्जा प्रदान करता है। करियर काउन्से¨लग में बताया गया कि जो बच्चे हिन्दी, इंग्लिश को लेकर तनाव में रहते है उसे डरने कि जरूरत नही है। चाणक्य आईएएस एकेडमी संस्थान सफलता के 25 वर्ष पूरा कर चुका है और अब तक 4 हजार से भी ज्यादा आईएएस, आईपीएस, आइएफएस सहित अन्य सिविल सेवक तैयार कर देश सेवा के लिए दिये हैं । सिविल सेवा परीक्षा 2017 के परिणाम में 355 विद्यार्थी चाणक्या आईएएस एकडेमी से चयनित हुए हैं। इस करियर काउंसे¨लग में चाणक्य आइएएस एकेडमी की पूरी प्रबंधन टीम मौजूद थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.