ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल से लोग हुए परेशान
हजारीबाग : भाड़ा बढ़ाने की मांग को को लेकर आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार
हजारीबाग : भाड़ा बढ़ाने की मांग को को लेकर आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को जिले में ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम किया, जिसे लेकर आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आवागमन का एक मात्र साधन बसों के नहीं चलने के कारण लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। रांची, चतरा व अन्य जगहों पर जानेवाले लोगों को बस स्टैंड पर इंतजार करते पाया गया। काफी कम संख्या में बसें खुलीं।
पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टरों पर भाड़ा बढाने का दबाव बढ़ गया है। उनका मानना है कि बढ़े हुए दामों में उनके लिए पुराने किराये पर गाड़ियों का परिचालन करना संभव नहीं है। ऐसे में वे विवश होकर चक्का जाम कर रहे हैं। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बसों व ट्रकों के लंबे-लंबे लाइन लग गए। इसे लेकर कई जगहों पर जाम की समस्या भी आई।