Move to Jagran APP

गरीबों का हक अमीरों को दे रही सरकार

हजारीबाग : राज्य की निकम्मी सरकार गरीबों का हक मारकर अमीरों को दे रही है। यह बात अखिल भारतीय महिला क

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 May 2018 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 08:19 PM (IST)
गरीबों का हक अमीरों को दे रही सरकार
गरीबों का हक अमीरों को दे रही सरकार

हजारीबाग : राज्य की निकम्मी सरकार गरीबों का हक मारकर अमीरों को दे रही है। यह बात अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस महिला प्रभारी सुश्री नेहा डिसूजा ने कही। वे मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्तरी छोटानागपुर जोन के महिला कांग्रेस जिला प्रभारियों एवं प्रखंड प्रभारियों की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लोगों ने इस सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना लिया है। वहीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा कि हमारा उतरी छोटानागपुर में कांग्रेस का संगठन म•ाबूत है बस इसे धार देने की •ारूरत है जिसके लिए हम महिला कांग्रेसियों को कमर कस लेना होगा। हमें बूथ स्तर पर अपने संगठन को म•ाबूत करना होगा। साथ ही साथ सोशल मीडिया में भी अपनी बहनों को दक्ष बनाना होगा। इसके लिए जल्द ही महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं बैठक को संबोधित करने वालों में हजारीबाग महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलावती देवी, कोडरमा की बेबी सिन्हा, धनबाद की सीता राणा, बोकारो से रीता ¨सह और रामगढ़ की बबिता सिन्हा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.