Move to Jagran APP

झारखंड में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को मार डाला

झारखंड में नक्सलियों ने तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 29 Mar 2018 11:22 AM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 03:36 PM (IST)
झारखंड में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को मार डाला
झारखंड में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को मार डाला

हजारीबाग, जेएनएन। चुरचू प्रखंड के आगों थाना क्षेत्र में भाकपा नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का अपहरण कर हत्या कर दी है। घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। वहीं, पुुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर नक्सलियों ने पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बरायबीर गांव के टीपूसाई में एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने आगों गांव के श्यामलाल और घनश्याम लाल महतो को जबरन घर से निकाला और उन्हे अपने साथ ले गए। चुरचू जंगल में ले जाकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। दोनों ग्रामीणों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप था। सूचना के अनुसार थाना प्रभारी सुदामा कुमार घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर जंगल में सीआरपीएफ के जवानों के साथ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं लंबे समय के बाद माओवादियों की दस्तक से क्षेत्र में दहशत है। हत्या के बाद एक ग्रामीण के शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। 

पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की एक व्यक्ति की हत्या

पुुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर नक्सलियों ने बुधवार की देर रात पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बरायबीर गांव के टीपूसाई में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। खबर है कि मृतक शिवा चौकीदारी का काम करता था। जिस कारण नक्सलियों को उस पर पुलिस मुखबिरी का संदेह था। नक्सलियों ने शिवा की हत्या करने के बाद शव के पास पोस्टर छोड़ा है और उसकी बाईक को भी आग के हवाले कर दिया है। पुलिस अबतक मौके पर नहीं पहुंची। गुरुवार को नक्सलियों ने गिरिडीह में सैक सदस्य सुनील मांझी समेत 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में 24 घंटे का झारखंड बंद का आह्वान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.