फिल्म डायरेक्शन में नाम कमा रहे निशांत
हजारीबाग : शहर के निशांत सोनी भोजपुरी व ¨हदी फिल्म निर्देशन में नाम कमा रहे हैं। उनकी आगामी दो भोजपु
हजारीबाग : शहर के निशांत सोनी भोजपुरी व ¨हदी फिल्म निर्देशन में नाम कमा रहे हैं। उनकी आगामी दो भोजपुरी फिल्म मेंहदी तोहार नाम के और मोहब्बत मीठ लागेला का भव्य मुहूर्त पटना स्थित गार्डेन कोर्ट क्लब में विगत वर्ष 4 दिसम्बर को संपन्न हुआ।
उनकी एक फिल्म होली में भी रिली•ा हो रही है, जिसका नाम है एक प्रेम कहानी। इसमें मुख्य भूमिका में मोनालिसा नजर आएंगी। भविष्य में वह बॉलीवुड में ¨हदी फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में भाग्य आजमाना चाहते हैं। इससे पहले वे देश की कई राजनीतिक हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं। वे बीते क्रिसमस के मौके पर हजारीबाग में फैशन वीक 2016 शो के ग्रैंड फिनाले में बतौर जज शिरकत करने आए थे। स्थानीय विकास नगर, दीपुगढ़ा निवासी निशांत सोनी का जन्म, पालन पोषण एवं शिक्षा-दीक्षा सब कुछ हजारीबाग से ही हुई है। वे झारखंड पुलिस अकादमी में पदस्थापित चित्रकार अशोक कुमार के पुत्र हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनिय¨रग की है। 2013 में इंजीनिय¨रग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपने सपनों को पूरा करने नई दिल्ली पहुंच गए। वहां उनकी सबसे पहली जॉब दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की टीम में थी। इसके बाद काफी दिनों तक वे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा हरियाणा के सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा, उत्तर प्रदेश से कांग्रेस प्रवक्ता •ाीशान हैदर, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा एवं राजनीति तथा फिल्म जगत के कई बड़ी हस्तियों के साथ रहे। अप्रैल 2015 में निशांत ने ग्रा़िफक डि•ाइनर के तौर पर एक मल्टी नेशनल कंपनी ज्वाइन की और फिर मार्च 2016 में वहां से भी रिजाइन कर दिया । खास बातचीत में उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने का मकसद औरों की तरह उनका भी किसी कंपनी में जॉब ही करना था लेकिन शायद उनकी जिन्दगी दूसरों को जॉब देने के लिए बनी थी। निशांत आज खुद की कंपनी एडीआरएस एंटरटेंनमेंट नई दिल्ली के मालिक है और ़िफल्मी दुनियां में धमाल मचा रहे हैं।