विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year पर आप बना सकते हैं यहां का प्लान, पर्यटकों से गुलजार होने लगा है पालकोट; मनोरम दृश्य देख खींचा चला आएगा आपका मन

By Santosh Kumar Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 23 Dec 2023 05:54 PM (IST)

दिसंबर के आगमन के साथ पर्यटक स्थल गुलजार होने लगता है। गुमला के भी कई इलाके पर्यटन स्थल के लिहाज ...और पढ़ें

New Year पर आप बना सकते हैं यहां का प्लान, पर्यटकों से गुलजार होने लगा पालकोट
New Year पर आप बना सकते हैं यहां का प्लान, पर्यटकों से गुलजार होने लगा पालकोट

HighLights

  1. 30 फीट उंचाई से पानी का गिरना मनमोहक
  2. छत्तीसगढ़, ओडिशा से भी लोग पहुंचते हैं पालकोट

अमित केसरी, पालकोट(गुमला)। दिसंबर माह के आगमन के साथ ही पर्यटक स्थल गुलजार होने लगता है। गुमला के कई क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में जाने जाते हैं, जहां वैसे तो सालों पर पर्यटकों का आगवामन होते रहता है, लेकिन दिसंबर माह में लोगों की भीड़ पहुंचने लगती है।

नए साल का स्वागत इन्हीं वादियों में किया जाता है। जिले के पालकोट प्रखंड मुख्यालय से महज 13 किमी. की दूरी पर स्थित सुंदरीडीह जलप्रपात अपने नाम के अनुकूल है।

30 फीट उंचाई से पानी का गिरना मनमोहक

चारो ओर जंगल और पहाड़ के बीच 30 फीट उंचाई से पानी का गिरना मनमोहक होता है। कौतूहल से दूर केवल जलप्रपात का पानी का स्वर ही सुनाई देता है। इसकी प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है। एक बार जो इसे देख लेता है बरबस वह खींचा चला आता है। वर्षों पूर्व इस जलप्रपात के बारे कम ही लोग जानते थेष लेकिन अब धीरे धीरे इस जल प्रपात के बारे जानने लगे हैं और अब लोग यहां पहुंच रहे हैं।

दिन में लोग यहां पहुंचते हैं यहीं खाना पकाते हैं और शाम तक घर लौट जाते हैं। बताया जाता है कि एक जनवरी से एक सप्ताह पूर्व और एक सप्ताह बाद यहां काफी संख्या में लोग घुमने पहुंचते हैं। दिन भी कहीं बैठकर जलप्रपात को निहारते लोगों की आंखे नहीं थकती है। सेल्फी लेने के लिए लोगों की होड़ लगी रहती है।

युवाओं में देखा जाता है अधिक क्रेज

विशेषकर युवाओं में इसका क्रेज अधिक देखा जाता है। लोग महंगे कैमरा लेकर यहां पहुंचते हैं। सेल्फी लेते हैं और पल का यादगार बनाते हैं। यहां गुमला और आस-पास के जिलों के अलावा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से भी लोग पहुंचते हैं। पालकोट में इन प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गोबरसिल्ली, घोडलता, सितलपुर, मलमलपुर, सुन्दरीडीह फॉल, ऋषिमुख पर्वत शिखर आश्रम, निर्झर झरना, दतली डैम आदि भी गुलजार होने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: पहले करते थे बाइक की रेकी, इधर-उधर खिसकते ही कर देते थे हाथ साफ; पुलिस ने पकड़ा तो उड़ गए होश

ये भी पढ़ें: झारखंड के हर गांव में चलेंगी बसें, ये लोग कर सकेंगे मुफ्त में सफर; रामगढ़ से मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान