Move to Jagran APP

जागरूकता से महिलाओं को मिलेगा अधिकार

कामडारा के मिशन मैदान में शनिवार को महिला विकास मंडल कामडारा का तृतीय अधिवेशन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव और जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने संयुक्त रुप से इस अधिवेशन का उदघाटन किया। अधिवेशन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि जागरुक होने से ही महिलाओं को उनका अधिकार मिल सकेगा। महिला विकास पर संतोष व्यक्त करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में विकास कर रही हैँ

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 09:31 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 09:31 PM (IST)
जागरूकता से महिलाओं को मिलेगा अधिकार
जागरूकता से महिलाओं को मिलेगा अधिकार

कामडारा: कामडारा के मिशन मैदान में शनिवार को महिला विकास मंडल कामडारा का तृतीय अधिवेशन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव और जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने संयुक्त रुप से इस अधिवेशन का उदघाटन किया। अधिवेशन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि जागरुक होने से ही महिलाओं को उनका अधिकार मिल सकेगा। महिला विकास पर संतोष व्यक्त करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में विकास कर रही हैँ अब वे अबला न होकर सबला हो चुकी हैं। जब महिलाएं शिक्षित और जागरुक होंगी तभी उनका वाजिब हक मिल सकेगा। अध्यक्ष ने महिलाओं के पिछड़ापन का कारण उनकी अज्ञानता बताया। पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि महिलाएं ही परिवार की रीढ़ होती है। सभ्य समाज बनाना महिलाओं की जिम्मेवारी है। महिलाएं समूह बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकती है। अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा सकती है। जिप सदस्य सुनीता टोपनो ने कहा कि शराब समाज के लिए जहर है। महिला नशापान उन्मूलन का अभियान चलाएं। इस अधिवेशन में प्रमुख भलेरिया टोप्पो, मुखिया नूतन टोपनो, प्रकाश कुमार, प्रवीण दीवान, पशु चिकित्सक डा. अमित कुमार, जिप सदस्य चैतु उरांव, राजू साहु, प्रतिमा देवी, मिथिला देवी, गीता देवी, सीता देवी, मुखिया विमल केरकेट्टा आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। पुलवामा में शहीद हुए विजय सोरेंग की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.