डायन बिसाही का आरोप लगा महिला की पिटाई, प्राथमिकी
बिशुनपुर थाना के हरैया गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाकर एक 50 वर्षीय महिला रजमनिया उरांइन की चार लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई का आरोप गांव के छदुआ उरांव राजेंद्र उरांव राजदेव उरांव और राजकुमार उरांव पर लगा है। मारपीट में घायल महिला सोमवार को बिशुनपुर थाना पहुंची और उन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला के अनुसार छदुआ का बेटा कई माह से बीमार था। उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसने डायन होने का आरोप लगाया। उनलोगों ने लाठी डं
संवाद सूत्र,बिशुनपुर :बिशुनपुर थाना के हरैया गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाकर एक 50 वर्षीय महिला रजमनिया उरांइन की चार लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई का आरोप गांव के छदुआ उरांव, राजेंद्र उरांव, राजदेव उरांव और राजकुमार उरांव पर लगा है। मारपीट में घायल महिला सोमवार को बिशुनपुर थाना पहुंची और उन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला के अनुसार छदुआ का बेटा कई माह से बीमार था। उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसने डायन होने का आरोप लगाया। उनलोगों ने लाठी डंडे से पिटाई कर उसे जख्मी कर दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला थाना में आया है। चार लोगों के खिलाफ शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।