गुमला में दो शहरी नक्सली धराए, हथियार व पोस्टर जब्त
माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान चैनपुर पुलिस ने दो माओवादी समर्थको को हथियार के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया है। इन दोनेों की गिरफ्तारी कुरुमगढ़ रोड में साफी नदी पुल के समीप से हुई है। एसपी अंशुमान कुमार ने दो माओवादी समर्थकों के गिरफ्तार होने की पुष्टि कर दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस को लगातार यह इनपुट मिल रहा था कि माओवादी समर्थक क्षेत्र में सक्रिय हैं। पुलिस की गतिविधियों की जानकारी माओवादियों को देते हैं और माओवादियों का संदेश फैलाकर जनता केा भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।
गुमला : शहरी क्षेत्रों में भाकपा माओवादियों के लिए काम कर रहे लोगों व उनके फ्रंटल संगठन पर गाज गिरना शुरू हो गया है। गुमला पुलिस के मूवमेंट का इनपुट नक्सलियों को उपलब्ध कराने वाले दो युवकों को सोमवार को हथियार व पोस्टर के साथ गिरफ्तार किया गया, पूछताछ के बाद मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों की गिरफ्तारी कुरुमगढ़ रोड में साफी नदी पुल के समीप से हुई है। एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ माओवादी समर्थक क्षेत्र में सक्रिय हैं जो पुलिस की गतिविधियों की जानकारी माओवादियों को देते हैं और माओवादियों का संदेश जनता में फैलाते हैं। एसपी ने बताया कि प्राप्त इनपुट का सत्यापन कराया गया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि बारडीह में इंग्लिश मीडियम स्कूल चलाने वाला सुरेश ¨मज माओवादियों को पुलिस की सूचना उपलब्ध कराता है। वह स्कूल की आड़ में माओवादियों की मदद कर रहा था। सुरेश ¨मज मूल रुप से सिसई थाना के टुकुटोली जलका गांव का रहने वाला है। गुमला में भी उसका घर है। वहीं दूसरा गिरफ्तार माओवादी समर्थक तामिल गांव निवासी बिनोद केरकेट्टा(33 वर्ष) है।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
एसपी ने बताया कि माओवादियों की टोह में सीआरपीएफ और पुलिस के जवान सर्च अभियान चला रहे थे। एक टुकड़ी का नेतृत्व चैनपुर के थाना प्रभारी प्रभूनाथ ¨सह कर रहे थे। पुलिस को साफी नदी के पुल के समीप देख दोनों माओवादी समर्थक भागने लगे। पुलिस जवानों ने दोनों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों की तलाशी ली गई तो एक कट्टा, 315 बोर का एक गोली, 12 बोर के सात ¨जदा गोली और माओवादियों का हस्तलिखित पर्चा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।