Move to Jagran APP

गुमला में 2 लाख का इनामी पीएलएफआइ नक्सली गिरफ्तार Gumla News

Jharkhand. पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली अपने ससुराल बसिया थाना क्षेत्र के द्वारसेनी गांव आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 06:51 PM (IST)
गुमला में 2 लाख का इनामी पीएलएफआइ नक्सली गिरफ्तार Gumla News
गुमला में 2 लाख का इनामी पीएलएफआइ नक्सली गिरफ्तार Gumla News
गुमला, जासं। गुमला पुलिस ने पीएलएफआइ के दो लाख रुपये के इनामी एरिया कमांडर शनि मुंडा उर्फ सुदरु मुंडा उर्फ सुदर्शन सुरीन को रविवार की रात बसिया के द्वारसेनी गांव से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। वह बसिया के महाराजगंज डहुटोला का रहने वाला है। गुमला  सदर थाना में एसपी अंजनी कुमार झा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पीएलएफआइ का एरिया कमांडर गुमला, बसिया, और कामडारा थाना के पांच मामलों में नामजद अभियुक्त है।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा चुकी थी। उसकी गतिविधियों की जानकारी ली जा रही थी। इसी दौरान उसके ससुराल द्वारसेनी आने की सूचना उन्हें मिली थी। सूचना के सत्यापन और उसकी गिरफ्तारी के उद्देश्य से बसिया अंचल के पुलिस निरीक्षक बैजु उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें बसिया थाना प्रभारी राधेश्याम राम, सअनि कामाख्य पासवान, कामडारा के सैप के सहायक अवर निरीक्षक सिकंदर तामसोय को शामिल किया गया। पुलिस ने उसके ससुराल से उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.