ट्रैक्टर से दब कर दो लोगों की हुई मौत
संवाद सूत्रपालकोट/भरनो गुमला खेत की जुताई करने के क्रम में पालकोट और भरनो में ट्रैक्ट
संवाद सूत्र,पालकोट/भरनो, गुमला : खेत की जुताई करने के क्रम में पालकोट और भरनो में ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना पालकोट प्रखंड के उमड़ा पंचायत के गोजा गांव की है। इस गांव का संतोष गोप एक ट्रैक्टर के चालक के साथ शुक्रवार को खेत जोत रहा था। तभी संतुलन बिगड़ जाने के कारण ट्रैक्टर पलट गया, चालक वाहन छोड़कर भाग गया। संतोष ट्रैक्टर के नीचे दब गया। शनिवार की सुबह पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। भरनो प्रखंड के भरनो बस्ती बाजार टांड़ निवासी पूर्व मुखिया रामधन साहु का 45 वर्षीय पुत्र संतोष केसरी की मौत शनिवार की सुबह ट्रैक्टर से दबने से हो गई। संतोष कुम्हरो भगतटोली के समीप डुमरदोन में खेत की जुताई करवा रहा था। ट्रैक्टर खेत में ही फंस गया था। फंसे ट्रैक्टर को निकालने के लिए संतोष चालक को सुझाव दे रहे थे। अचानक ट्रैक्टर पलट गया जिसके नीचे दब जाने से संतोष की मौत हो गई। ग्रामीण आशीष नाथ शाहदेव, सुदामा केसरी सहित कई लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर इलाज के लिए भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।