मूसलाधार बारिश से किसान खुश, कई जगह जलजमाव
संवाद सहयोगीगुमला दोपहर में गुमला में हुई मूसलधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
संवाद सहयोगी,गुमला : दोपहर में गुमला में हुई मूसलधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से बूंदाबांदी हो रही थी। लेकिन शनिवार को मूसलधार बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश होने से किसानों के बांछे खिल गई। खेतों में पानी लबालब भर गए। वहीं शहर में बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में जगह जगह जल जमाव हो गया। इससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के डीएसपी रोड में जल जमाव होने से पैदल और मोटरसाइकिल सवारों को दूसरे रास्ता का सहारा लेना पड़ा। शहर के इस्लामपुर, कुम्हार मोड़ आदि मुहल्लों के लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट कीचड़ में तब्दील हो गया। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। बारिश के कारण सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के बाहर जल जमाव हो गया। इससे अभियान के कर्मियों को आवागमन में परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुई बारिश से जगह जगह जल जमाव की स्थिति देखी गई।