Move to Jagran APP

आतंकवाद, भ्रष्टाचार व सम्प्रदायवाद भारत छोड़ो

गुमला : आतंकवाद भारत छोड़ो, सम्प्रदायवाद भारत छोड़ो..के गगनभेदी नारों लगाते हुए भारतीय जन

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 08:08 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 08:08 PM (IST)
आतंकवाद, भ्रष्टाचार व सम्प्रदायवाद भारत छोड़ो
आतंकवाद, भ्रष्टाचार व सम्प्रदायवाद भारत छोड़ो

गुमला : आतंकवाद भारत छोड़ो, सम्प्रदायवाद भारत छोड़ो..के गगनभेदी नारों लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गुमला में तिरंगा यात्रा निकाली। संकल्प से सिद्धि के संकल्प को साकार करने के लिए देश भर में चल रहे तिरंगा यात्रा का नेतृत्व गुमला में केन्द्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री सुदर्शन भगत, प्रदेश भाजयुमो के नेता सह जिला प्रभारी उमेश रंजन साहु, जिला भाजयुमो के अध्यक्ष मिसिर कुजूर ने किया।

loksabha election banner

ज्योति संघ स्थित पार्टी कार्यालय से आरंभ तिरंगा यात्रा शहीद चौक से सिसई रोड, छठ तालाब से घाटो बगीचा, पालकोट रोड से टावर चौक होते हुए मेन रोड से पटेल चौक पहुंची। पटेल चौक में तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह तिरंगा यात्रा पूरे भारत को एक सूत्र में बांधने का प्रयास कर रही है। मोदी सरकार की प्राथमिकता सूची में आतंकवाद मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, गंदगी मुक्त भारत का सपना साकार करना है। युवा कार्यकर्ताओं के संकल्प से ही इस महान सिद्धि को प्राप्त किया जा सकता है।

भाजयुमो के जिला प्रभारी उमेश रंजन साहु ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि एवं विचार से विकास के लिए पार्टी संकल्पित है।

जिला भाजयुमो के अध्यक्ष मिसिर कुजूर ने तिरंगा यात्रा में शामिल पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह चट्टानी एकता देश को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है। कार्यकर्ताओं ने भारत गंदगी छोड़ो, आतंकवाद भारत छोड़ो,भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, भारतीय जनता युवा मोर्चा ¨जदाबाद के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों में तिरंगा यात्रा निकाली और राष्ट्रधर्म के लिए युवाओं को संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में जिला भाजपा के अध्यक्ष सविन्द्र ¨सह, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य भूपन साहु, 20 सूत्री उपाध्यक्ष हीरा साहू, प्रदेश महिला मोर्चा की गायत्री देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैल मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष जगमोहन नायक, जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरमणि उरांव, नगर अध्यक्ष संजय साहू, विनोद कुमार, सत्यनारायण पटेल, नीरज कुमार, संतोष ¨सह, संदीप ¨सह व अशोक गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजयुमो महामंत्री संजय कुमार नायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.