गुमला में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला, तीनों की मौत
गुमला के बसिया थाना क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो ...और पढ़ें

गुमला में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला, तीनों की मौत
HighLights
बसिया में ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत।
तीनों दोस्त पालकोट से लौटते समय हादसे का शिकार हुए।
मृतकों में दीपक, सिमसोन, टींकू शामिल; सभी 11वीं के छात्र।
संवाद सहयोगी, गुमला। बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर तेतरा अंबाटोली के समीप ट्रक की चपेट में आने से तीन युवक की मौत हो गई। मृतकों में गुडाम बसिया निवासी दीपक कच्छप (18), सरईडीह निवासी सिमसोन किंडो (18) व टींकू सिंह (18) शामिल है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर तीनों दोस्त एक बाइक में सवार होकर पालकोट घुमने आए थे, जहां रात्रि को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
उसी दौरान तेतरा अंबाटोली के समीप पीछे से एक ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दीपक व सिमसोन की मौत हो गई।
इधर, घटना के बाद गंभीर रूप से घायल टींकू को बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इधर, घटना के बाद पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर बसिया थाना लाया है।
घटना के संबंध मृतक दीपक के चाचा विमल कच्छप ने बताया कि तीनों पालकोट से घर लौट रहे थे। उसी समय ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे यह घटना हो गई।
वहीं, मृतक दीपक कच्छप व टींकू सिंह गांव के संत पाल स्कूल में 11वीं का छात्र व समसोन संतपात्रिक स्कूल में 11वीं का छात्र था।
