Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद के विचारों से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार

संवाद सूत्रगुमला जिले में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 08:55 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 08:55 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के विचारों से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार
स्वामी विवेकानंद के विचारों से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार

संवाद सूत्र,गुमला : जिले में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिला खेल विभाग की ओर से गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पुष्पार्चन करने के बाद अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के युवा शक्ति का प्रतीक पुरूष है। उनकी जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी जी के विचार एवं आदर्श से युवाओं में शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने स्वामी जी के जीवन दर्शन की चर्चा करते हुए युवाओं से उनके आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पेंटिग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी कृष्णा गोप, प्रियांसु तिर्की, राज गोप, पूजा कुमारी, रीनी प्रिया और निबंध में ज्योति कुमारीख् अर्पणा प्राची, अंजनी कुमारीख् माही सिंह, यशराज सिंह को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, एथलेटिक्स कोच प्रभात रंजन तिवारी ,पीटर किडो, रिजवान अली, शिक्षक,शिवकुमार सिंह, भगवान दीक्षित आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

नेहरू युवा केंद्र गुमला द्वारा गठित स्वामी विवेकानंद युवा क्लब मुरकुण्डा में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गई। स्वामी विवेकानंद के जीवन और संदेश नामक पुस्तक छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वर्दी मेरा जुनून के युवाओं ने स्वामी विवेकानंद को नमन किया। विकास कुमार साहु, दीपक कुमार, नेल्सन भगत, शिवरतन साहु, रितिक साहू, विज्ञान पन्ना, बिट्टू खड़िया आदि ने स्वामी विवेकानंद के आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अटल सेना गुमला द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला मे मनायी गयी। अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में समलेश शर्मा, अध्यक्ष सिसई राम निवास साहु, तेजनारायण सिंह अजय साहु आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.