महिला ने की आत्महत्या का प्रयास
बिशुनपुर थाना क्षेत्र के नरमा बलातू निवासी राजकुमार खेरवार की 25 वर्षीय पत्नी विनीता देवी ने बुधवार को अपने शरीर में किरासन तेल छिड़ककर आग लगा ली और आत्महत्या करने की प्रयास की।
संवाद सूत्र,बिशुनपुर : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के नरमा बलातू निवासी राजकुमार खेरवार की 25 वर्षीय पत्नी विनीता देवी ने बुधवार को अपने शरीर में किरासन तेल छिड़ककर आग लगा ली और आत्महत्या करने की प्रयास की। परिजनों ने तत्काल आग को बुझा दिया और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विनीता एवं उसके पति राजकुमार खेरवार का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। पति से झगड़ा के कारण विनीता देवी ने अपने शरीर में किरासन तेल छिड़ककर आग लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर बिशुनपुर थाना की पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची और पीड़ित एवं उसके परिजनों से पूछताछ की।