Move to Jagran APP

हजारीबाग, गिरिडीह, संथाल व लोहरदगा सेमीफाइनल में

गुमला : गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुट

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 05 Aug 2017 03:01 AM (IST)
हजारीबाग, गिरिडीह, संथाल व लोहरदगा सेमीफाइनल में
हजारीबाग, गिरिडीह, संथाल व लोहरदगा सेमीफाइनल में

गुमला : गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग में एक दर्जन से अधिक मैच खेले गए।

loksabha election banner

अंडर-17 बालक वर्ग में दक्षिण छोटानागपुर हजारीबाग बनाम संथाल परगना के बीच खेला गया। जिसमें हजारीबाग की टीम ने संथाल परगना को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र गिरीडीह और लोहरदगा के बीच का मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। कोल्हान प्रमंडल ने पलामू प्रमंडल के टीम को 3-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र देवघर और दक्षिण छोटानागपुर रांची के बीच संपन्न मैच एक-एक गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र गिरीडीह ने कोल्हान को शून्य के मुकाबले एक गोल से हराया।

अंडर-15 बालक वर्ग

कोल्हान की टीम ने पलामू प्रमंडल की टीम को एक तरफा मुकाबला में छह गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल की टीम ने उत्तरी प्रमंडल हजारीबाग को एक गोल से पराजित किया। आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र सिमडेगा और पलामू के बीच संपन्न मैच एक-एक गोल के बराबरी पर समाप्त हुआ। आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र मेजबान गुमला ने हजारीबाग प्रमंडल की टीम को आठ गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दक्षिण छोटानगपुर रांची और संथाल परगना की मैच शून्य पर समाप्त हुआ।

अंडर-17 बालिका वर्ग

आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र संत पात्रिक की टीम ने संथाल परगना दुमका को एकतरफा मुकाबला में छह गोल से पराजित किया। पलामू प्रमंडल की टीम ने हजारीबाग को 2-0 से हराया। दक्षिण छोटानागपुर रांची व आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र संत पात्रिक के बीच संपन्न मैच में संत पात्रिक ने रांची को 4-1 से पराजित किया।

अंतिम मैच में कोल्हान ने संथाल परगना दुमका को एक गोल से पराजित किया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मैच शनिवार को होगा।

सेमीफाइनल मैच आज

अंडर-17 बालिका

एसटीसी हजारीबाग बनाम रांची प्रमंडल

एसटीसी गुमला बनाम पलामू प्रमंडल

अंडर-17 बालक

हजारीबाग प्रमंडल बनाम एसटीसी गिरीडीह

संथाल परगना बनाम एसटीसी लोहरदगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.