Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बच्चिों को मिला पांच-पांच हजार का पुरस्कार

घाघरा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को बच्चियों की प्रतिभा को सलाम किया। उनका उत्सा

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:31 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:31 PM (IST)
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बच्चिों को मिला पांच-पांच हजार का पुरस्कार
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बच्चिों को मिला पांच-पांच हजार का पुरस्कार

घाघरा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को बच्चियों की प्रतिभा को सलाम किया। उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें इनाम देने की घोषणा की। मंच से ही मुख्यमंत्री ने गुमला के उपायुक्त को कहा कि बच्चियों ने बहुत सुंदर नृत्य किया है। मैं उनके नृत्य से प्रसन्न हूं। इनमें अद्भूत प्रतिभा है 32 बच्चियों ने नागपुर कर कोरा.. गीत के बोल पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया था। सभी बच्चियों को पांच-पांच हजार रुपये देने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। मंच से ही उन्होंने गुमला के उपायुक्त को शनिवार को इनाम की राशि विद्यालय के प्रधानाध्यापिका को दिए जाने का निर्देश दिया था। प्रधानाध्यापिका सभी बच्चियों को पांच-पांच हजार रुपये देगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को घाघरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने कार्यालय में बदरी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिरसमनी देवी को एक लाख साठ हजार रुपये का चेक दिया। सभी बच्चियों को पांच-पांच हजार रुपये देने का निर्देश दिया। रीना को पढ़ने के लिए मिली एक लाख की सहायता राशि

loksabha election banner

बदरी के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में कार्तिक उरांव स्मृति जतरा में भाग लेने आए मुख्यमंत्री रघुवर दास से बनियाडीह की रीना कुमारी ने पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करने की गुहार लगायी थी। मुख्यमंत्री ने उसे तत्काल एक लाख रुपये देने का निर्देश उपायुक्त शशिरंजन को दिया। उपायुक्त ने शनिवार की सुबह रीना के नाम का चेक प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय के पास भेजवाया। बीडीओ ने रीना को बुलाकर उसके पिता और अन्य कई लोगों की उपस्थिति में वह चेक दिया। रीना ने मुख्यमंत्री को बताया था कि उनके दो बड़े भाई है। बहन पागल व विकलांग हैं। जिसका इलाज कराने के लिए कई बाद प्रयास किया गया। जिससे उसके पिता की सारी कमाई खर्च हो गई। मुख्यमंत्री ने उसे मदद का भरोसा दिया था। सहायता राशि पाकर रीना ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के आभारी है। वह ईमानदारी से पढ़ाई करेगी। मुख्यमंत्री ने इन बच्चियों को सहायता राशि देकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश समाज में देने का काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.