नियम विरुद्ध हैंडपंप निर्माण के भुगतान पर लगाएं रोक : किरण माला
गुमला जिला परिषद के सभागार में अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को चैनपुर प्रखंड में निर्धारित स्थल से अलग हैंडपंप लगाने के मामले में भुगतान पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। जिला परिषद की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार लोहरा ने सदस्यों को बताया कि निर्धारित स्थलों पर डीप बो¨रग कर पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि कामडारा , जारी , भरनो और पालकोट में यह काम
गुमला : गुमला जिला परिषद के सभागार में अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को चैनपुर प्रखंड में निर्धारित स्थल से अलग हैंडपंप लगाने के मामले में भुगतान पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। जिला परिषद की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार लोहरा ने सदस्यों को बताया कि निर्धारित स्थलों पर डीप बो¨रग कर पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि कामडारा , जारी , भरनो और पालकोट में यह काम होना अभी बाकी है। चैनपुर प्रखंड में अनुसंशित स्थल पर हैंडपंप नहीं लगाए गए हैं। हैंडपंप विमल बेक के घर के समीप लगना था। अन्यत्र हैंडपंप लगने से ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। हैंडपंप विद्यालय परिसर में लगा गए हैं। अध्यक्ष ने भुगतान पर रोक लगाने का आदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सदस्यों ने काफी शोर मचाया। सिविल सर्जन डा. सुखदेव भगत ने आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना को महत्वपूरण कराया देते हुए सदस्यों को बताया कि इस जिले में कुल 829 लाभुकों का निबंधन हो चुका है। 733 लाभुकों का इलाज किया गया है। अभी भी 96 मरीज इलाजरत हैं। उन्होंने जिन अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिली है उसका उल्लेख किया। सदस्यों ने अस्पताल में एक्स रे और अल्ट्रासाउंड को लेकर सवाल दागे। अल्ट्रा साउंड मशीन के काम नहीं करने से लोगों को होने वाली परेशानियों पर सदस्यों ने गहरी नाराजगी जाहिर की। अध्यक्ष ने सिविल सर्जन को अल्ट्रासाउंड चालू करने के लिए विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया। पशुपालन पदाधिकारी ने चल रहे पशुओं की गणना की जानकारी दी। अध्यक्ष ने ग्रामसभा आयोजित कर सेविका और सहायिका के चयन का निर्देश दिया। बैठक में सीडीपीओ के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए गए। भरनो के सीडीपीओ रेणु रवि को अगली बैठक में भाग लेने और अपने उपर लगे आरोपों का जवाब देने का निर्देश दिया गया। उपाध्यक्ष केडीएन ¨सह ने सेविका व सहायिका के चयन के पहले प्रचार प्रसार करने और ग्रामसभा के लिए समय पर सूचना देने का भी निर्देश दिया। पालकोट के डोंगा पहाड़ में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बनने पर ¨चता व्यक्त की गई और जल्द से जल्द स्थल पर भवन बनवाने का निर्देश दिया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष ने करौंदी में भवन नहीं बनने का मामला उठाया। जबकि सदस्य सुबोध कुमार लाल ने बरगांव महुआ टोली में ग्राम प्रधान के चयन नहीं होने का सवाल उठाया। बताया गया कि मुख्यमंत्री विद्या लाडली योजना की राशि भेज दी गई है। सिसई प्रखंड के एनुल अंसारी की पुत्री खुशबू को नौंवी बोर्ड की परीक्षा में बैठने से रोकने पर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि बच्ची के जीवन का ख्याल रखना होगा। बच्ची नौंवी कक्षा में पढ़ती है। जिप सदस्य प्रशांत ने विद्युत विभाग से चैनपुर में काम कर रहे अर¨वद एक्का और प्रमोद यादव का स्थानांतरण अन्यत्र करने की मांग की। उद्योग विभाग में भी सुधार लाने के लिए कहा गया। बैठक में अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उपाध्यक्ष कृष्णदेव नारायण ¨सह, सचिव सह उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिप सदस्य सुबोध कुमार लाल, कृपा लता, प्रसन्नता खलखो, सुनीता टोपनो, चैतु उरांव, ज¨सता बारला, प्रदीप सोरेंग, निर्मल कुजूर, सावित्री देवी, चंद्रशेखर उरांव, सतवंती देवी, प्रखंड प्रमुख देवेंद्र भगत, बसंती कुमारी, जीवंती लकड़ा, आशा लकड़ा आदि उपस्थित थे।