डुमरी में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज
डुमरी थाना में पिछले 29 नवंबर की शाम में एक विवाहिता के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में तीन दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दीना गांव की 36 वर्षीया एक विवाहिता काम करने के लिए मजदूर खोजने बस्ती में गई थी। उसी दौरान गांव के ही 23 वर्षीय युवक संजय उरांव ने उस महिला को दबोच लिया और उसे खलिहान में ले गया। खलिहान में रखे पुआल पर उस महिला के साथ उसने दुष्कर्म कर अपनी हवस मिटाई। गांव में पंचायत भी हुई लेकिन मामला नहीं सुलझा। तीन दिसंबर को महिला ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।
संवाद सूत्र, डुमरी : डुमरी थाना में पिछले 29 नवंबर की शाम में एक विवाहिता के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में तीन दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दीना गांव की 36 वर्षीया एक विवाहिता काम करने के लिए मजदूर खोजने बस्ती में गई थी। उसी दौरान गांव के ही 23 वर्षीय युवक संजय उरांव ने उस महिला को दबोच लिया और उसे खलिहान में ले गया। खलिहान में रखे पुआल पर उस महिला के साथ उसने दुष्कर्म किया। गांव में पंचायत भी हुई लेकिन मामला नहीं सुलझा। तीन दिसंबर को महिला ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया।