Move to Jagran APP

Bharat Jodo Nyay Yatra: झारखंड में क्‍यों नहीं भाजपा का चला दांव? राहुल गांधी ने बता दिया इसका सीक्रेट

झारखंड में भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के तहत राहुल गांधी मंगलवार यानी कि आज बसिया के एनटीपीसी मैदान में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने तमाम सवालों के जवाब भी दिए। पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन से हुई मुलाकात पर भी उन्‍होंने बात की। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

By Nirmal Kumar Edited By: Arijita Sen Published: Tue, 06 Feb 2024 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 06 Feb 2024 05:39 PM (IST)
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी।

जागरण टीम, गुमला। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार को बसिया के एनटीपीसी मैदान में प्रेस वार्ता में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। गैर भाजपा नेताओं को एजेंसी के माध्यम से परेशान करना इनकी आदत में शुमार हो गया है। अभी झारखंड में एजेंसी के माध्यम से ही सरकार गिराने की कार्रवाई की गई। लेकिन हमलोगों ने सरकार गिरने नहीं दिया। सरकार यथावत है।

loksabha election banner

देश में लोगों के साथ हो रहा अन्‍याय: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भारत जोड़ो यात्रा में चार हजार किमी. कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा की थी। इस बार कई राज्यों और शहरों काे यात्रा में शामिल किया गया है। इस बार न्याय शब्द को जोड़ा है क्योंकि देश के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।

महंगाई, भेदभाव, गरीबी, किसानों और श्रमिकों के साथ अन्याय हो रहा है। अमीरी और गरीबी की खाई गहरा रही है। राहुल गांधी ने गैर सामान्य वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीबों को साधा। कहा कि जनसंख्या के अनुसार लोगों की भागीदारी सभी जगह होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

देश में ऊंचे पदों पर ओबीसी की संख्‍या कम: राहुल गांधी

देश में सर्वाधिक आबादी ओबीसी की है। लेकिन ऊंचे पदों पर ओबीसी की संख्या बहुत की कम है। इसी तरह एससी और एसटी की स्थिति बनी हुई है। कारपोरेट घरानों में एसटी और एसटी की संख्या नगण्य है। बड़े बड़े कंपनियां किनकी है और किनके संरक्षण में है। यह सोचने और समझने की जरुरत है।

उन्होंने जातिगत जनगणना पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश में जातिगत जनगणना कराएं। इससे पता चलेगा कि देश में किसकी कितनी जनसंख्या है। भाजपा आदिवासी विरोधी सरकार है। देश की बड़ी आबादी के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है।

कल्‍पना सोरेन से हुई गोपनीय बातें: कांग्रेस नेता

पत्रकारों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के साथ किन बिंदुओं पर बातचीत हुई के जवाब में कहा कि गोपनीय बातें थीं। जिसे उजागार नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी पर भाजपा सरकार घेरते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश के लोग काफी परेशान हुए हैं।

छोटे छोटे व्यापारी जीएसटी का भेंट चढ़ गए हैं। उनकी सरकार आएगी तो सबसे पहले जीएसटी में संशोधन किया जाएगा। चुनाव में ईवीएम के उपयोग का विरोध किए जाने के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि वे इस विरोध का समर्थन करते हैं। प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह, प्रदेश प्रभारी रब्बानी मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

कामडारा और बसिया में हुआ स्वागत

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला मंगलवार को कामडारा में प्रवेश किया। टुरुंडू स्कूल के समीप कांग्रेस जन एवं स्कूली बच्चों ने स्वागत किया। राहुल गांधी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाई।

कामडारा मिशन चौक पर राहुल गांधी 20 मिनट रुके। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसी कि पैर टूट जाती है तो इलाज से पहले एक्स-रे की जरूरत होती है। जाति गणना देश का एक्सरे है। उसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कहा कि झारखंड व पूरे देश में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है। कहीं पर विकास के नाम पर तो कहीं सड़क बनाने के नाम पर।

यह भी पढ़ें: पदभार संभालते ही एक्‍शन में चंपई सोरेन, JSSC पेपर लीक मामले में उठाया बड़ा कदम; दे दिया यह ऑर्डर

यह भी पढ़ें: ED की हिरासत में है हेमंत, इधर अकाउंट एक्टिव; आखिर कौन चला रहा पूर्व मुख्‍यमंत्री का सोशल मीडिया हैंडल? यहां पढ़ें सबकुछ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.