हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
संवाद सूत्र रायडीह (गुमला) प्रखंड के खुरसुता में विनोद एक्का और राहुल तिर्की हत्याकांड
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 09:24 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 09:24 PM (IST)
संवाद सूत्र, रायडीह (गुमला) : प्रखंड के खुरसुता में विनोद एक्का और राहुल तिर्की हत्याकांड के दो फरार आरोपी रोहित खेस व मुक्ति लाल लकड़ा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र के नातापोल गांव से पकड़ा गया। इस कांड में कुल सात लोग शामिल थे। पूर्व में पुलिस ने पांच हत्यारे सालमोन लकड़ा,अरुण एक्का,अमृत मिज, फाविया नुस खेस, सिप्रियानुस खेस को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें