डेढ़ दर्जन जंगली हाथियों ने डाला डेरा, ग्रामीणों में दहशत
भरनो : अमलिया पंचायत खरका सरना स्थल के समीप डेढ़ दर्जन जंगली हाथियों का समूह शनिवार की स
भरनो : अमलिया पंचायत खरका सरना स्थल के समीप डेढ़ दर्जन जंगली हाथियों का समूह शनिवार की सुबह से ही डेरा जमाए हुए है। हाथियों के इस झुंड में चार बच्चा हाथी भी है। शनिवार की अहले सुबह जब ग्रामीणों की नजर सरना स्थल के झाडि़यों में हाथियों के झुंड देखा तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। सरना स्थल के पास हाथियों का समूह होने की सूचना ग्रामीणों के बीच जंगल में आग की तरह फैल गई।
जंगली हाथियों ने खरका गांव निवासी तुको उरांव को हमला कर घायल कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार तुको उरांव हाथियों के सामने जाकर धान खिलाने का प्रयास कर रहा था। इस क्रम में हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। तुको उरांव गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने घायल तुको उरांव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र भरनो में भर्ती करा दिया है। ग्रामीणों की सूचना पर भरनो थाना के एसआई प्रेम सागर ¨सह पुलिस बल के साथ खरका के सरना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक जाने से मना किया। समाचार लिखे जाने तक हाथी उसी स्थल में अपना डेरा जमाए हैं। खरका गांव में हाथियों का झुंड होने की सूचना वन विभाग को दे दी गयी। लेकिन अपराह्न तीन बजे तक वन विभाग के कोई भी अधिकारी वनकर्मी गांव नही पहुंचे थे। जिस कारण वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा था। वन समिति के सदस्य उदय ¨सह ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात हुई है। अधिकारियों के अनुसार अंधेरा होने पर हाथियों को गांव से बाहर जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जाएगा।