ट्रैक्टर का ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत, 13 घायल
गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के पतगच्छा बड़का पुल के समीप बुधवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चप
गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के पतगच्छा बड़का पुल के समीप बुधवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चपेट में आई एक महिला की मौत हो गई। वहीं ट्राली में सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रुप से घायलों में घाघरा के सलामी निवासी चामा उरांव , धरमू खड़िया व दस वर्षीया बच्ची पम्मी कुमारी शामिल है। जबकि घुड़ा उरांव, दली देवी, परवइत देवी, गंदिरा तुरी, फुलमती देवी, सीता देवी, बुधमनी देवी, सनमईत उरांव, गंदुरा तुरी व मुन्नी देवी को हल्की चोट आई है। जानकारी के अनुसार सभी घायल कोटाम साप्ताहिक हाट आए थे। तथा ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर की ट्राली में 80 बोरा सिमेंट लदा हुआ था। ट्रेक्टर चालक फागु उरांव भी नशे में धूत था। ट्रैक्टर जब बडका पुल के समीप पहुंची तब एक व्यक्ति को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलट गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। वहीं ट्रैक्टर के बगल से होकर गुजरने वाली एक अज्ञात महिला की मौत ट्राली के चपेट में आने से हो गई। मृतका की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। घटना के बाद सदर अस्पताल से एंबुलेंस भेजा गया तभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। बारिश व नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस गांव नहीं पहुंच पाई।