Move to Jagran APP

Gumla News: अलग-अलग जगहों से दो अज्ञात महिलाओं का शव बरामद, बिशुनपुर में वृद्ध की गला रेतकर हत्या

झारखंड के गुमला प्रखंड में दो अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात महिलाओं का शव बरामद हुआ। वहीं बिशुनपुर में एक वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों महिलाओं के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Nirmal KumarEdited By: Umesh KumarPublished: Fri, 23 Sep 2022 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 01:31 AM (IST)
Gumla News: अलग-अलग जगहों से दो अज्ञात महिलाओं का शव बरामद, बिशुनपुर में वृद्ध की गला रेतकर हत्या
गुमला में दो अलग-अलग स्थान से अज्ञात

गुमला, जेएनएन। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को पुलिस ने दो अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव जोराग नाला से बरामद किया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि स्नान करने के दौरान नाला के बहते पानी में डूबने से महिला की मौत हुई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों ने शव की पहचान करने से इंकार किया है। 

loksabha election banner

कब्र के बाहर दिख रही थी साड़ी

पुलिस शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 72 घंटे तक शव की शिनाख्त के लिए इंतजार किया जाएगा। इधर शास्त्रीनगर करमटोली डैम के किनारे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। शव को गाड़ दिया गया था। साड़ी बाहर दिखने के कारण ग्रामीणों ने शव होने की संभावना व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी थी।

शवों की नहीं हो सकी पहचान

प्रथम दृष्टया हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गाड़े जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को गड्डे से निकाल कर पोस्टमार्टम कक्ष में रखा है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। दोनों महिला के शव की शिनाख्त और मौत के कारणों को लेक पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

बिशुनपुर में वृद्ध की गला रेतकर हत्या

बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लोंगा महुआ टोली गांव से गुरुवार की रात अज्ञात करीब आधा दर्जन अपराधियों ने गांव के मंगलेश्वर भगत (60) का अपहरण कर गला रेतकर हत्या कर दिया। अपराधी रात्रि में मंगेश्वर भगत के घर जाकर दरवाजा खोलवाया और मंगलेश्वर भगत को अगुआ कर लिया गया। अपराधी उसे रात में ही लोंगा पुल के समीप ले गए। धड़ से सिर को अलग कर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह, गुमला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब, अभियान एसपी गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह घाघरा थाना प्रभारी बिशुनपुर थाना के एसआई घनश्याम रवि अंकुर कुमार घटनास्थल पहुंचे। जहां से शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.