Move to Jagran APP

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगायात्रा

बसिया : भाजयुमो बसिया मंडल के तत्वावधान में रविवार को तिरंगायात्रा निकाली गई। यह यात्रा लोंगा

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Aug 2017 08:24 PM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 08:24 PM (IST)
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगायात्रा
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगायात्रा

बसिया : भाजयुमो बसिया मंडल के तत्वावधान में रविवार को तिरंगायात्रा निकाली गई। यह यात्रा लोंगा से प्रारंभ होकर कलिगा, कोनबीर, बसिया होते हुवे तिर्रा पहुंच कर समाप्त हो गयी। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारा लगा रहे थे। इससे पूर्व कोनबीर पालकोट मोड़ स्थित स्वतंत्रता सेनानी खुदी साहू की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर यात्रा प्रारम्भ की गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, बीस सूत्री अध्यक्ष अरुण मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हफिंदर ¨सह, आनंद साहू, अभिषेक गुप्ता, सैबु साहू, रमेश देवघरिया, तपेश्वर पाठक, प्रेमचन्द साहू, भीम साहू, प्रमुख विनोद भगत, उप प्रमुख शिवराज साहू, संतोष साहू आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.