घाघरा के युवक की धारदार हथियार से हत्या
घाघरा : घाघरा थाना के तुसगांव टांगरटोली गांव में शुक्रवार की शाम में अज्ञात अपराधियों
घाघरा : घाघरा थाना के तुसगांव टांगरटोली गांव में शुक्रवार की शाम में अज्ञात अपराधियों ने लालमोहन खड़िया नामक 17 वर्षीय युवक की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उसके घर में ही हत्या कर दी। जिस समय लाल मोहन की हत्या की गई, उस समय उसके परिवार के सभी सदस्य साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार लालमोहन खड़िया अपने घर में आराम कर रहा था। अकेला पाकर अज्ञात अपराधियों का दल उसके घर में घुस गया और टांगी से उसके माथे पर वार कर दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाजार करके जब घर वाले वापस आए तो लाल मोहन का शव पड़ा हुआ पाया। हत्या के परिस्थिति जन्य कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण घटना की जानकारी शनिवार की सुबह पुलिस को मिली। घाघरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। मारे गए लालमोहन के पिता बंधन खड़िया ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।