जमीन विवाद में भाई ने ले ली भाई की जान, गिरफ्तार
जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के गुमला की है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 01:48 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:49 PM (IST)
गुमला, जेएनएन। झारखंड में गुमला थाना क्षेत्र के फटकपुर निवासी सिकंदर उराव की वीरवार की रात उसके बड़े भाई नीलू उरांव ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सिकंदरा उराव काफी शराब पीता था। वह शराब के लिए बार-बार अपने बड़े भाई से पैसे की मांग करता था। बड़े भाई द्वारा पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी उसके साथ विवाद हुआ था।
बीती रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और नीलू उराव ने कुल्हाड़ी से पीटकर सिकंदर की हत्या कर दी। सिकंदर की पत्नी के बयान पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें