वाहन दुर्घटना में बाल-बाल बचे मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा
वाहन दुर्घटना में सोवमार को मंत्री निलकंठ सिंह मुंडा बाल-बाल बच गए।
गुमला : गुमला के डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मॉडल भवन का शिलान्यास कर सोमवार की शाम रांची लौट रहे ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा के वाहन को विपरित दिशा से आ रहे एक बोलेरो ने धक्का मार दिया। इससे मंत्री के वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन मंत्री बाल-बाल बच गए वहीं किसी अन्य को भी कोई चोट नहीं आई। धक्का लगने के कारण उनका वाहन अनियंत्रित हो गया लेकिन चालक ने वाहन को नियंत्रित कर लिया। बताया गया कि डुमरी से लौटने के क्रम में डोबडोबी के समीप बने ठोकर के समीप यह दुर्घटना हुई। धक्का मारने वाला वाहन डुमरी जा रहा था। दुर्घटना से आक्रोशित पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बोलेरो चालक की पीटाई कर दी। मंत्री ने कहा कि बाबा टांगीनाथ की पूजा कर वे वापस लौट रहे थे और उनकी कृपा से कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई। वैसे मंत्री के काफीले के आगे पुलिस का वाहन चल रहा था लेकिन उस दौरान रायडीह पुलिस ने वाहनों को रोकने का काम नहीं किया था। इससे पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है।